फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर के मंडौरा जट गांव में दिनदहाड़े दो महिलाओं और एक पुरुष ने एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण लूट लिए। घर में अकेली महिला शिवानी का विरोध करने पर उसे चाकू से घायल कर उसके गले से सोने के आभूषण भी छीन लिए गए।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव मंडौरा जट में मुंह पर कपड़ा बांधे दो महिला एवं एक पुरुष बदमाश ने घर में घुसकर महिला के दो मंजिला कमरे से लाखों रुपए के आभूषण के दिनदहाड़े लूट लूट लिए तथा विरोध करने पर घर में अकेली महिला को मारा पीटा तथा चाकू से हमला करके घायल कर दिया। बदमाश उक्त महिला महिला के गले से सोने के आभूषण लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गांव मंडोरा में शिवानी पत्नी अमित घर पर अकेली थी। स्वजन जंगल गए थे। इस बीच मकान की पूरब दिशा की ओर से बदमाश घर के अंदर घुस गए। उन्होंने मौका देखते ही दो मंजिला मकान के कमरे में घुसकर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों के नीचे पहुंचने पर शिवानी ने विरोध किया तो उन्होंने महिला के गले पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। साथ ही उसके गले से सोने की चेन कुंडल कान से लौंग लौटकर मौके से फरार हो गए।सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसओजी, फॉरेंसिक फील्ड यूनिट टीमें पहुंच गईं। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।पुलिस ने पड़ोस के गांव माड़ी से दो महिलाओं सहित पांच भिखारियों को शक के तौर पर अपनी गिरफ्त में ले लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।घटना के संबंध में शिवानी के ससुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश उनके बड़े बेटे फौजी सुमित (वह फिलहाल जम्मू कश्मीर में सर्विस करता है) और छोटे बेटे अमित के कमरे से लगभग 25 तोला सोने के जेवरात लूट कर ले गए।शिवानी के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया और विरोध करने पर उसके कुंडल आदि जेवरात लूट लिए। शिवानी ने बताया कि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक पुरुष उनके घर पर आया था जो अपने आप को यूनियन का बैंक अधिकारी बता रहा था। उसने उनके पति अमित का नाम पूछा था।इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। स्वजन की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अति शीघ्र घटना का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604
