EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रेम प्रसंग से आहत युवती ने लगाई थी फांसी, प्रेमी युवक और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 54
    07 Feb 2026 19:42 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

 

परिजनों का आरोप — शादी से इनकार, गाली-गलौज और धमकी के बाद युवती ने उठाया आत्मघाती कदम; पुलिस जांच में जुटी

पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के हीरपुर गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2026 को हीरपुर गांव में युवती का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने शव की पहचान कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका की मां सरोजनी, पत्नी राजेश, ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही रोहित पुत्र लखपत के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे शादी की बात करने रोहित के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां रोहित की मां राजकुमारी ने शादी से साफ इनकार कर दिया, गाली-गलौज करते हुए परिजनों को घर से धक्का देकर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों का कहना है कि इस घटना से युवती गहरे मानसिक आघात में थी।
आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रेमी युवक रोहित और उसकी मां राजकुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती की आत्महत्या के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट जियाउल हक खान -151173981



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे