EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महतोष बाजार में नहर की पटरी पर चलेगा बुलडोजर, 105 दुकानों को अल्टीमेटम
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    07 Feb 2026 11:36 AM



  • मौके पर पकड़ी गई बिजली चोरी, काटे गए तार।

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील गदरपुर के अंतर्गत महतोष बाजार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां निचली भाखड़ा नहर की पटरी पर अवैध रूप से बनी दुकानों का प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग द्वारा इन 105 अवैध दुकानों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, जिसके बाद अब दुकान स्वामियों को तत्काल अपना सामान हटाने की चेतावनी दी गई है।

​निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में सीधे तार डालकर बिजली चोरी के मामले भी सामने आए। इस पर विद्युत विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर अवैध कनेक्शन काट दिए गए। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में एक सप्ताह तक मुनादी (सार्वजनिक घोषणा) करवाई जाए, ताकि लोग स्वयं अतिक्रमण हटा लें। इसके बाद विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

​यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह की अध्यक्षता में की गई। टीम में तहसीलदार लीना चन्द्रा, सिंचाई विभाग के अपर अभियंता हरीश चंद्र जोशी, विद्युत विभाग के एसडीओ पीएल शाह, कनिष्ठ अभियंता और राजस्व उपनिरीक्षक महतोष सरताज अली शामिल रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे