EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परम् ओंकार मंदिर में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ सरस काव्य सम्मेलन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 65
    07 Feb 2026 10:10 AM



मथुरा। टाउनशिप स्थिति ओंकारेश्वर कॉलोनी के परम ओंकार मंदिर में शब्द सृजन संस्था (पंजीकृत), दिल्ली एन.सी.आर. के द्वारा सरस कवि सम्मेलन का आयोजन शक्तिधाम मंदिर के अधिष्ठाता आचार्यश्री पीताम्बर महाराज के पावन सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।

काव्य सम्मेलन का शुभारंभ शब्द सृजन संस्था (पंजीकृत), दिल्ली एन.सी.आर. के संस्थापक अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध साहित्यकार, विश्व रिकॉर्ड धारक डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय (प्रधानाचार्य, इण्टर कालेज, सेरसा) के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात डॉ. ओंकार त्रिपाठी (दिल्ली) ने ऑपरेशन सिन्दूर, अध्यक्षता कर रहे यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी (वृन्दावन) ने समाज में समरसता, राजीव सिंघल (गाजियाबाद) ने होली पर आधारित गीत, गार्गी कौशिक (गाजियाबाद) ने नारी शक्ति व होली, रेणु उपाध्याय ब्रजरेणु ने नंदोत्सव व ब्रज होली,

रुपेश धनगर (मथुरा) ने श्रृंगार रस व डॉ. राधाकांत शर्मा (वृन्दावन) ने ब्रजभाषा में ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण व ब्रज की होली पर आधारित अपनी रचनाओं प्रस्तुत की। जिन पर सभी श्रोताओं ने तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम के संयोजक व संचालन कर रहे डॉ. राजीव पांडेय ने सभी कवियों का स्वागत-सम्मान पटुका ओढ़ाकर व मोतियों की माला पहनाकर किया। साथ ही उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर टाउनशिप स्थिति शक्तिधाम मंदिर के अधिष्ठाता व प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्यश्री पीताम्बर महाराज, उमादेवी पाण्डेय (मैनपुरी), सरस्वती पाण्डेय, संकल्प पाण्डेय, बन्टेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा, डॉ. आदर्श धनगर आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे