EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रुदायन में विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • 151082090 - SHIV OM 43 48
    06 Feb 2026 19:56 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं सहसवान । नगर पंचायत रुदायन के प्राचीन श्री दुर्गा देवी मंदिर भवन प्रंगण में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यअतिथि व वक्ता साध्वी प्राची ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर भारत को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम का संचालन अशोक कश्यप ने किया सम्मेलन में रुदायन के अलावा आसपास के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।मुख्यवक्तासाध्वी प्राची ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज आपस में बंटा हुआ है। मानव कल्याण के लिए हिंदू समाज को एकजुट रहना आवश्यक है।उन्होंने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए कहा हमें अपनी शिखा,जनेऊ और सनातन परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक घर में ॐ स्वस्तिक जैसे सांस्कृतिक प्रतीकों और तुलसी का पौधा रखने का भी आह्वान किया।इस मौके पर अविनाश भारद्वाज ने कहा कि भारत में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थलों पर ना जा पाने की स्थिति में अपने माता-पिता की सेवा करने का आग्रह किया।उन्होंने परिवार को एकजुट रखने और धार्मिक सांस्कृतिक संस्कार देने में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम में गंगाराम शास्त्री ने भी अपने वक्तव्य से लोगों को प्रभावित किया। सम्मेलन का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि हिंदुत्व मानवता और विश्व कल्याण पर आधारित एक सनातन विचारधारा है और इसे जीवित रखने के लिए समाज को जागृत होना होगा। एक संगठित और संस्कारयुक्त सामाज ही भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में अग्रसर कर सकता हैं।कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर गंगाराम शास्त्री ,अरविंद शर्मा, सचिन जौहरी, मुन्नालाल पासवान, अविनाश भारद्वाज, आनन्द शर्मा, शिवम पाठक,शरद उपाध्याय, डॉ. अजित मोहन गुप्ता, अरविंद चौधरी, रामकुंवर यादव, इन्द्रपाल पासवान, अशोक फौजी, नेमचंद पाल,सौभग्य पाठक, ज्ञानपल झा, राजू अत्री, पूनम यादव,देवेश गुप्ता, कमल गुप्ता,संजीव गुप्ता, आलोक गुप्ता, सत्यवीर कश्यप, राजवीर पासवान,वेदराम पासवान, अबधेश मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट - शिव ओम 151082090



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे