फास्ट न्यूज़ इंडिया सेसतीश शर्मा की रिपोर्ट
*भाजपा सरकार संविधान को बदलने का षडयंत्र रच रही है - कुलदीप मगरैया*
*एससी विभाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए 9 आवेदकों ने दावेदारी पेश की*
भिण्ड । लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत के बल पर भाजपा शासित केंद्र सरकार संविधान को बदलने का षडयंत्र रच रही है,कांग्रेस इस षडयंत्र को कभी सफल होने नहीं देगी। देश बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से आगे बढ़ा है,और इसमें कांग्रेस किसी भी तरह की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगी। यह बात मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व भिण्ड-दतिया जिलों के प्रभारी कुलदीप मगरैया ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने एससी विभाग के ग्रामीण/शहर जिला अध्यक्ष के लिए दावेदारों से आवेदन लेकर वन टू वन मुलाकात कर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी भी की।
एससी विभाग जिलाध्यक्ष पद के लिए इंजी. रंजीत सिंह सखवार,माहेश्वरी जाटव,प्रदीप त्रिवेदिया,राघवेंद्र सिंह, सत्यपाल अगरैया,अभिषेक मौर्य, अजय कुमार विमल,रूपसिंह खन्ना,ऋषिकेश शाक्य ने दावेदारी पेश की।
इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल,एससी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष महेश जाटव,एससी विभाग जिलाध्यक्ष रंजीत सखवार,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद यादव,रामस्वरूप गोयल,बलराम जाटव,मायाराम जाटव,विवेक जामौर,सुमित त्रिवेदिया,इन्द्र सिंह उच्चाडिया,मोहर सिंह जामौर,राजवीर खन्ना,मन्नू सिंह,धीरसिंह त्रिवेदिया,मनीष खरे, संजय,अमित गोयल,ओमप्रकाश गोयल,अभिषेक गोयल अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
