EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 33 54
    06 Feb 2026 17:58 PM



हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी वेदराम (48) राजमिस्त्री थे। पिछले कुछ दिनों से वह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन निवासी राम किशन के यहां काम कर रहे थे। बखरिया के ही प्रेमसागर और जीवाराम उनके साथ मजदूरी करते थे। भाई राम पेंटर ने बताया कि बुधवार रात वेदराम लमकन से काम कर साइकिल से घर जा रहे थे। उनसे कुछ आगे अपनी-अपनी साइकिल से प्रेम सागर और जीवाराम भी थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर नया गांव के पास ऑटो ने साइकिल में टक्कर मार दी।

आवाज सुनकर आगे जा रहे साथी मजदूरों ने मौके पर जाकर देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान वेदराम की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी निर्मला, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि परिजनाें से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रिपोट - विनीत कुमार गुप्ता 151186961



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे