वृन्दावन। मथुरा रोड़ स्थित बी.एच.आर.सी. डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में उमंग केयर फाउंडेशन एवं चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 16 व 17 फरवरी को 2026 को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।जिसके अंतर्गत मोतियाबिंद से ग्रसित 100 व्यक्तियों की कुशल नेत्र चिकित्सकों के द्वारा निःशुल्क सर्जरी की जाएगी।
जानकारी देते हुए प्रमुख समाजसेवी अनिल चतुर्वेदी व यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि समाजसेवा के लिए
समर्पित हमारी संस्था उमंग केयर फाउंडेशन एवं चतुर्वेदी वरिष्ठ नागरिक समिति ब्रजभूमि में जीवन यापन कर रहे सन्त, ब्रजवासी, निर्धन-निराश्रित व असहायों की हर संभव मदद के लिए कृत संकल्पित है।इसी के चलते यह संस्था 16 व 17 फरवरी को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है।जिसमें जरूरतमंद नेत्र रोगी जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन 9412178154 व 9870938173 पर करा सकते हैं। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
