शासन की स्वीकृति से तेज होगा पं. दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल का निर्माण कार्य
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विकास भवन के समीप निर्माणाधीन पं. दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल (अनावासीय भवन) के निर्माण हेतु चालू वित्तीय वर्ष में तृतीय किश्त के रूप में ₹01 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं स्वीकृत विशिष्टियों के अनुरूप कराया जाए। निर्माण के दौरान मात्राओं की शुद्धता सुनिश्चित करने की पूर्ण जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। निर्माण कार्य स्वीकृत लागत एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण किया जाएगा, इसके लिए कोई अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत नहीं की जाएगी। साथ ही स्वीकृत धनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन हॉल के निर्माण हेतु पूर्व में कुल ₹532.10 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिसमें से प्रथम एवं द्वितीय किश्त के रूप में ₹291.05 लाख की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
