EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्वांचल ट्रॉफी: भदोही रामलीला और वाराणसी ए ने दर्ज की शानदार जीत
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    05 Feb 2026 18:59 PM



वाराणसी । आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में आयोजित वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन की पूर्वांचल ट्रॉफी के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए, जिनमें भदोही रामलीला क्रिकेट अकादमी और वाराणसी ए की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

पहला मुकाबला: भदोही रामलीला अकादमी बनाम चंदौली क्रिकेट अकादमी

दिन का पहला मैच भदोही रामलीला अकादमी और चंदौली क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोही रामलीला अकादमी ने 20 ओवर में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से अनूप यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों पर 153 रन बनाए, जबकि कृष्ण ने 51 रनों का योगदान दिया। चंदौली की ओर से गेंदबाजी में हमदान को एकमात्र सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदौली क्रिकेट अकादमी की टीम 15.3 ओवर में मात्र 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मुदित यादव ने 37 रन और सूर्यांश ने 15 रन बनाए, जबकि अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

भदोही रामलीला की गेंदबाजी में लकी, अर्जुन, रौनक और कृष्णा ने दो-दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इस तरह भदोही रामलीला अकादमी ने 130 रनों से मैच जीत लिया।

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अनूप यादव (153 रन) को राय स्पोर्ट की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरोज राय द्वारा प्रदान किया गया।

दूसरा मुकाबला: वाराणसी ए बनाम लाठियां क्रिकेट अकादमी

दिन का दूसरा मैच वाराणसी ए और लाठियां क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी ए की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए।

टीम की ओर से कृष्ण ने 41 रन और अमित ने 22 रनों की उपयोगी पारी खेली। लाठियां क्रिकेट अकादमी की गेंदबाजी में अभिषेक ने तीन विकेट और प्रिंस ने दो विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लाठियां क्रिकेट अकादमी की टीम 14.2 ओवर में मात्र 73 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सार्थक ने सर्वाधिक 14 रन बनाए।

वाराणसी ए की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके। इस तरह वाराणसी ए ने यह मुकाबला 81 रनों से जीत लिया।

मैच के बाद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरविंद श्रीवास्तव उर्फ काली भाई द्वारा वाराणसी ए के कृष्ण को प्रदान किया गया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे