EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आज विकास भवन में महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा करेंगी महिला जनसुनवाई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 44 65
    05 Feb 2026 18:42 PM



महिलाओं की समस्याओं पर आज होगी सीधी सुनवाई, विकास भवन में महिला आयोग की जनसुनवाई

महिला उत्पीड़न मामलों पर सख्ती, आज महिला आयोग की जनसुनवाई प्रतापगढ़ में

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा आज 6 फरवरी 2026 को जनपद प्रतापगढ़ के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश देंगी। कार्यक्रम के अनुसार महिला आयोग की सदस्य प्रातः आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इसके पश्चात वन स्टॉप सेंटर, डॉ. सोनेलाल पटेल 100 बेड जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धाश्रम चिलबिला तथा जिला महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगी। महिला आयोग की सदस्य अपरान्ह 1.30 बजे विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, सुरक्षा तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। महिला आयोग की इस पहल से जनपद की महिलाओं को सीधे अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे