EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धान खरीद में लापरवाही पर भड़के किसान, भाकियू ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 66
    05 Feb 2026 18:44 PM



महीनों से मंडी में पड़ा धान, भुगतान न मिलने से कर्ज में डूब रहे किसान

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह गुरुवार दोपहर अपनी टीम के साथ पूरनपुर तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर किसानों के लंबित धान खरीद के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपा। भाकियू पदाधिकारियों ने प्रशासन को बताया कि क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक किसानों का धान मंडी समिति के सरकारी क्रय केंद्रों पर एक महीने से ज्यादा समय से पड़ा है, लेकिन अब तक उसकी खरीद नहीं हो सकी है। मनजीत सिंह के अनुसार, किसान तय समय-सीमा से पहले ही अपना धान मंडी पहुंचा चुके थे, इसके बावजूद खरीद न होने से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय से खुले में पड़े धान की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर भारी खर्च कर चुके हैं। धान की बिक्री न होने से वे कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। कई किसानों को अगली फसल की तैयारी के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है, लेकिन भुगतान अटका होने से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने मांग की है कि सभी लंबित किसानों का धान तत्काल खरीदा जाए और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। भाकियू ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की । रिपोट - जियाउल हक खान 151173981



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे