EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रदेश के 75 जिला पुस्तकालयों में प्रतापगढ़ ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 55 55
    05 Feb 2026 18:17 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी 75 राजकीय जिला पुस्तकालयों एवं केन्द्रीय पुस्तकालय प्रयागराज के पुस्तकालयाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 04 फरवरी को शिविर कार्यालय शिक्षा निदेशालय पार्क रोड लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025 में किए गए कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर जनपद प्रतापगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जनपद प्रतापगढ़ के पुस्तकालयाध्यक्ष नसरत अली द्वारा अभिनव प्रयास सदस्य संख्या में वृद्धि तथा पठन-पाठन की अभिरुचि विकसित करने विषय पर एक प्रभावी प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसकी अपर मुख्य सचिव द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। पुस्तकालयाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2025 में पुस्तकालय की सदस्य संख्या में 363 सदस्यों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। बैठक को शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव, विशेष सचिव एवं ओ.एस.डी. (पुस्तकालय) द्वारा भी संबोधित किया गया। अपर सचिव द्वारा पुस्तकालयों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे