EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बजट सत्र में पारित कराया जाये अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम, हुई नारेबाजी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    05 Feb 2026 18:08 PM



राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्टेªट को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मांग को लेकर गुरूवार को यहां आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वहीं अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय मे मौजूद सिटी मजिस्टेªट क्षिप्रा पाल को ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने आगामी नौ फरवरी से होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम कानून को पारित कराए जाने की मांग उठाई। प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में यह भी मांग की गयी है कि वह राज्य सरकार को बजट सत्र के पहले दिन श्री राज्यपाल के अभिभाषण में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम का उल्लेख किये जाने के लिए नीतिगत निर्देश प्रदान करे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में वकीलों ने ज्ञापन को सिटी मजिस्टेªट क्षिप्रा पाल को सौंपा। वहीं वकीलों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर प्रदेश भर में निकली सुरक्षा यात्रा को वकीलो का भरपूर समर्थन मिला है। जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौपने के बाद बजट सत्र में अगर इस मांग को गंभीरतापूर्वक सरकार ने नहीं लिया तो एसोसिएसन विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरूआत करेगा। महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि राजधानी लखनऊ तथा सोनभद्र व बाराबंकी आदि जिलों में अधिवक्ताओं पर प्राणघातक हमले इधर हुए हैं। उन्होने कहा कि सरकार वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगातार विफल साबित हो रही है। अधिवक्ताओं ने मांग को लेकर डीएम कार्यालय के सामने व परिसर में घूम घूम कर नारेबाजी की। सभा की अध्यक्षता एसोसिएसन के जिला इकाई अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी ने किया। मण्डलीय अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने विरोध प्रदर्शन का संयोजन किया। इस मौके पर अमित कुमार मिश्र, अशोक दीक्षित, डीपी सिंह, कौशलेंद्र वर्मा, विशाल शर्मा, देवेश दुबे, संजीव तिवारी, अंकित गुप्ता, विनय साहू, आशुतोष तिवारी, रोहित दुबे, आदि अधिवक्ता रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

1- डीएम कार्यालय में सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन सौपते अधिवक्ता

 

2- डीएम कार्यालय के सामने मांग को लेकर नारेबाजी करते अधिवक्ता



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे