आगरा–ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खेरागढ़ के सैंया थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कंटेनर में अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर और डंपर आपस में बुरी तरह फंस गए।
हादसे में कंटेनर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही सैंया थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट आगरा की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटर मशीन की मदद से केबिन की चादर काटकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
चालक की पहचान रंजीत सिंह, निवासी मोरबी, गुजरात के रूप में हुई है। बताया गया है कि कंटेनर में बंगलू टाइल्स लदी हुई थीं और वाहन महाराष्ट्र की ओर जा रहा था।
गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे चालक की जान बच गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर संभाल लिया। रिपोट -शाहरुख बेग 151188410
