फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बिजनौर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए गए। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चोरी की बाइक, लूटा गया मोबाइल और तमंचा बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों आकाश और मंथन पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पहले बाइक चोरी की थी, फिर उसी से मोबाइल लूटा था।
शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात लूट के दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित के पास से चोरी की बाइक, लूटा मोबाइल और तमंचा बरामद किया है।बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पहले एक बाइक चोरी की। उसके बाद चोरी की बाइक से युवती से मोबाइल फोन लूटा था।पुलिस ने मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात दो बजे बाइक सवार बदमाशों को चक्कर रोड पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश और उसके साथी को दबोच लिया। घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आकाश पुत्र जगदीश निवासी मुहल्ला राघवपुरम चक्कर चौराहा और मंथन पुत्र देवानंद निवासी गांधी मार्केट शुगर मिलने के सामने शहर कोतवाली है। आकाश को गोली लगी है। आरोपितों के पास से चोरी की बाइक, लूटा मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है। आरोपितों ने 23 जनवरी को सर्वोदय कॉलोनी के पास से एक बाइक चोरी की थी। 30 जनवरी को चक्कर चौराहे से युवती का मोबाइल लूटा था। आकाश पर चार और मंथन पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। टीम में दारोगा रामनिवास, मोहित, नरेश कुमार शामिल रहे। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604
