फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टंडेला गांव में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी
पीलीभीत जनपद के पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टंडेला गांव में दीवार पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुरनपुर कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हनीफ ने अपनी दीवार की सुरक्षा के लिए उससे सटाकर मिट्टी चढ़ा दी थी। इसी बात को लेकर निजामुद्दीन और सिराजुद्दीन के घर की महिलाओं ने आपत्ति जताई। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई।
आरोप है कि इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और जमकर मारपीट की। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह विवाद को शांत कराया।
घटना के समय मौजूद एक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
इस संबंध में पुरनपुर कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी । रिपोट - जियाउल हक़ खान 151173981
