EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई निरीक्षण में मिली खामियां, डीआरएम ने दिए सख्त निर्देश
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 33 43
    04 Feb 2026 19:18 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। मुरादाबाद मंडल की नवागत डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने जीएम निरीक्षण से पूर्व हरदोई रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। मंगलवार रात बालामऊ में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को उन्होंने हरदोई से काकोरी तक विंडो निरीक्षण कर ट्रैक, सिग्नलिंग और संचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
शाम को हरदोई स्टेशन पहुंचकर डीआरएम ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया, जहां कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं। इस पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम कोचिंग आदित्य गुप्ता ने व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। पेड एसी वेटिंग रूम में पेंट के डिब्बे मिलने और क्षतिग्रस्त सोफे पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
मालगोदाम का निरीक्षण सीनियर डीसीएम फ्रेट द्वारा किया गया, वहीं सीनियर डीसीएम ऋचा शर्मा ने ट्रैक किनारे सफाई व्यवस्था की जांच कर सख्त निर्देश दिए। काकोरी–हरदोई रेलखंड पर स्पीड ट्रायल से जुड़े बिंदुओं की भी समीक्षा की गई।
हालांकि निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में शराब के रैपर मिलने से सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए। रिपोर्ट चंदन यादव 151137475

 



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे