फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी आगरा l समाज के प्रमुख आधार स्तम्भों में से एक सिविल डिफेन्स विभाग हैं l जो बेहद शांत तरीके से एक सामाजिक सेना की तरह तन मन के साथ देश एवं समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं l सिविल डिफेन्स विभाग एवं उनके वार्डन्स एवं वालंटियर्स का अमूल्य सामाजिक योगदान को आसानी से परिभाषित नहीं जा सकता l ये वे कर्मी हैं जो हमारे ही नागरिक वार्डों से निकलकर आपदा, आपात स्थिति और जनसुरक्षा के समय बिना किसी स्वार्थ के सेवा करते हैं। इसी क्रम में जनपद आगरा में जिलाधिकारी कार्यालय एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत सिविल डिफेन्स के वार्डन्स, वालंटियर्स एवं कार्यकर्ताओं का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के डायमंड जुबली हॉल में आयोजित किया जा रहा हैं l जिस के अंतर्गत सिविल डिफेन्स कर्मियों को विभिन्न विभाग के विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान कर रहें हैं lस्वास्थ्य विभाग आगरा की तरफ से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एन सी डी - डॉ पियूष जैन द्वारा सिविल डिफेन्स कर्मियों को विभिन्न आकस्मिक परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं विभिन्न गैर संचारी रोगो विशेषतः ब्रेन स्ट्रोक ( लकवा), हार्ट अटैक के बारे में लोगो को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं तथा सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया जा रहा हैं lकार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें केवल शारीरिक रोगों की रोकथाम ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रमुखता दी गई व् नागरिक सुरक्षा वार्डन / स्वयंसेवक सिविल डिफेंस कर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा हैं l जिसके अंतर्गत सिविल डिफेन्स वार्डन्स के माध्यम से टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 का प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए आयुष्मान ट्रस्ट आगरा द्वारा एक सराहनीय पहल की है l जिसके अंतर्गत *मानसिक तनाव को दूर करने में प्रतिभागियों को ॐ के उच्चारण के माध्यम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और तनाव से मुक्ति के उपाय बताए गए। इसके साथ ही म्यूज़िक थेरेपी के महत्व को भी समझाया गया, जो कि मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ और चुस्त बने रहने में सहायक है।*इस अवसर पर डॉ. पीयूष जैन ने उपस्थित सिविल डिफेंस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव अपना ले, तो वह स्वयं को कई गंभीर बीमारियों से दूर रख सकता है। आयुष्मान ट्रस्ट की तरफ से पल्लवी ने ओम का उच्चारण कराया एवं संजय अग्रवाल ने सितार वादन करके उसके संगीत को मानसिक स्वास्थ्य एवं शांति के लिए एक उचित माध्यम बताया l जिसे सभी उपस्थित अधिकारीयों, वार्डन्स एवं वालंटियर्स के द्वारा काफी सराहया गया l आयुष्मान ट्रस्ट की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि जो लोग हमारी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं l उनके स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
