फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में विभिन्न योजनाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण के समय कार्यों में शिथिलता एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यालय की कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाया जाए। साथ ही मनरेगा के एपीओ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कार्य में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास कार्यालय कासगंज के लेखाकार को अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मनरेगा के भुगतान में खंड विकास कार्यालय कासगंज जनपद में सबसे अधिक पिछड़ा हुआ है, जो अत्यंत गंभीर विषय है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तत्काल भुगतान की प्रगति सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दिन तक कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।जिलाधिकारी ने खंड विकास कार्यालय में साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के संबंधित को दिए निर्देश। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह,जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार,खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
