EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई: मंझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन
Link
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 43 55
    03 Feb 2026 21:20 PM



  1. टुमुर्की में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

  2. मंझिला थाना क्षेत्र के टुमुर्की में खुली नई पुलिस चौकी

  3. हरदोई: टुमुर्की में पुलिस चौकी शुरू, अब नहीं लगाने पड़ेंगे थाने के चक्कर

  4. पुलिस अधीक्षक ने किया टुमुर्की चौकी का उद्घाटन

5. अब समस्या का समाधान गांव में ही, टुमुर्की में खुली पुलिस चौकी
6. सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम: टुमुर्की को मिली नई पुलिस चौकी

 

हरदोई जनपद के मंझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत टुमुर्की गांव में नवस्थापित पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। आसपास के गांवों की समस्याओं का निस्तारण इसी चौकी पर किया जाएगा और लोगों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण, थानाध्यक्ष मंझिला सतेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद, थानाध्यक्ष पाली, उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह, ओपी सिंह, अमर सिंह, कांस्टेबल अवनीश कुमार, पवन कुमार एवं उमेश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य मुजाहिद खान, ग्राम प्रधान बब्बन खान, अरुण सिंह, मुनब्बर, सकत्तर सिंह, आशुतोष पांडेय, मोबीन खान, प्रदीप पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने नई पुलिस चौकी की स्थापना का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया। देखे मंझिला से विनीत कुमार गुप्ता की रिपोट 

20260203211811314468416.mp4



Subscriber

188459

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे