EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल, 108 एम्बुलेंस की मुस्तैदी से बची जान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    03 Feb 2026 19:21 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 108 एम्बुलेंस संख्या UP32 FG 2621 के पायलट भूपेंद्र शुक्ला और ईएमटी रंजीत ने मानवीय संवेदनशीलता और पेशेवर जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सभी घायल बच्चों को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की और कहा कि समय पर एम्बुलेंस न पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। यह घटना एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवा की उपयोगिता और कर्मियों की प्रतिबद्धता को साबित करती है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे