गाज़ीपुर । मरदह क्षेत्र में स्थित मंगलम पैलेस में आज महाराज सुहेलदेव राजभर जी की जयंती मनाने के लिए (कैबिनेट मंत्री) अनिल राजभर ने आवश्यक बैठक के दौरान युवाओं और नौजवानों में जोश भरने का कार्य किया गया । और बताया गया कि 22 फरवरी को आजमगढ़ होने वाले जयंती मनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर अपने समाज के राजा महाराज सुहेलदेव की जयंती को मना के अपने समाज की ताकत लोगो को दिखाते दे । जैसे 11 शताब्दी में विदेशी आक्रांता मोहम्मद गजनवी के भांजे सालार मसूद गाजी का वध कर अपने देश और समाज की रक्षा कर इतिहास में अपना नाम अमर कर लिए उसी तरह 22 फरवरी को आजमगढ़ में होने वाले महाराजा सुहेलदेव की जयंती को एक जोशीले अंदाज में मनाकर हम भी अपना नाम इतिहास में दर्ज करने का कार्य करें | वहीं कैबिनेट मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर अपने समाज के लोगों द्वारा अपने गांव मे घर पर एक एक दीपक उनके तस्वीर पर जलाकर भजन कीर्तन किया जाना चाहिए । और अपनी बाजार में जुलूस निकालकर अपने समाज की ताकत को दिखाना चाहिए । और लोगों को बताना चाहिए कोई भी विदेशी आक्रांता को अपने देश में नहीं घुसने नहीं देंगे । चाहे इसके लिए जान की बाजी भी क्यों लगानी पड़े | इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के जोशीले संबोधन द्वारा नौजवानों बुजुर्गों महिलाओं में उत्साह भर गया , वहीं मंगलम पैलेस का बड़ा हाल तालियों के गुज़ और जयकारे से गढ़गढ़ा गया | कैबिनेट मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थान की व्यवस्था के लिए मंगलम पैलेस के प्रोपराइटर अंकुर पांडे का भी धन्यवाद दिये | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका गुड्डू राजभर , श्रवण राजभर , प्रवीण पटवा , राजेश राजभर , चंद्रभान राजभर , उदयभान राजभर , योगेंद्र शर्मा आदि लोगों की भूमिका अहम रही | वहीं इस मौके पर उपस्थित गढ़मान व्यक्ति कुंवर रमेश सिंह पप्पू , मुन्ना राजभर , लालता भारद्वाज (मंडल अध्यक्ष) , धनंजय ओझा (मंडल मंत्री) , आयुष चौहान (मंडल महामंत्री) , जवाहर चौहान इत्यादि लोग उपस्थित रहे । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525
