फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l जनपद में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग कर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीती 27 जनवरी 2026 को थाना सिकन्दरपुर वैश्य में मु0अ0सं0 16/2026 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर पीड़ित को इस कदर प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का आरोप था कि उसे आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा वांछित आरोपी नितिन पुत्र जुगेन्द्र नि0 ग्राम पीतम नगर हडौरा थाना सिकन्दरपुर वैश्य को नरदौली रोड, बहौरा मंदिर के समीप से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है l थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
