EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

108 एंबुलेंस की तत्परता से बची महिला की जान, डॉक्टरों ने की सराहना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 43
    03 Feb 2026 19:06 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। दोपहर करीब 12 बजे आलमपुर निवासी राधेश्याम अपनी पत्नी संगीता के साथ दोपहिया वाहन से कोहिनूर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक टेंपो ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संगीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के एमटी मिथुन और पायलट विजय बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सुरक्षित एंबुलेंस में शिफ्ट किया। एम्बुलेंस में डॉक्टर की सलाह के अनुसार प्राथमिक उपचार दिया गया और तत्परता से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। समय पर मिले उपचार के कारण महिला की जान बच सकी। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशीलता और मानवता भरे प्रयासों की खुले दिल से सराहना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे