फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद नगर की व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान टीम के पदाधिकारीयो ने प्रमुख समाज सेवी डॉ सुविन भारद्वाज के आवास पर जाकर स्वागत अभिनंदन किया।
विदित रहें कि डॉ. सुविन भारद्वाज को जॉर्जिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा समाज सेवा (Social Work) के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि और राष्ट्रीय सम्मान सफलता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुविन को इस उपाधि से सम्मानित किया गया।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रोहित पहाड़ी ने बधाई दी और बताया कि सामाजिक कल्याण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण को देखते हुए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके कार्यों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाता है। वरिष्ठ व्यापारी, राजकुमार गोयल ने डॉ सुविन भारद्वाज को बधाई दी और कहा कि उन्हें इस उपाधि मिलने की खुशी है और अपने इस सम्मान का वास्तव में हकदार है।
डॉ सुविन भारद्वाज ने कहा कि मुझे लोगों की मदद करने की आदत है। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने डॉ सुविन भारद्वाज को माला पहनाकर और राधा कृष्ण की तस्वीर भेट की।
इस मौके पर सखी महाराज जी,राजकुमार गोयल, नरेश बंसल, दीपक अग्रवाल,जय भगवान गुप्ता, संजय बंसल,मुक्की सिंघल, गौरव पहाड़ी, निकुंज गोयल, आदि रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
