EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राधेश्याम मिश्र को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 44
    03 Feb 2026 18:59 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। क्षेत्र के देऊम पूरब निवासी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राधेश्याम मिश्र का निधन रविवार की रात जयपुर (राजस्थान) में हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सब एरिया प्रयागराज से आए सैनिक दल ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने शस्त्र सलामी दी। इसके उपरांत तिरंगा ध्वज स्वर्गीय राधेश्याम मिश्र के पुत्र डॉ. राहुल मिश्र को सौंपा गया और सैन्य सैल्यूट दिया गया। यह दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला रहा। इस अवसर पर सब एरिया प्रयागराज से ईएमई के सूबेदार राकेश कुमार, नायक संजीव कुमार, सिपाही दिगंबर यादव उपस्थित रहे। साथ ही जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी रिटायर्ड कर्नल दिनेश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी लालगंज शैलेंद्र वर्मा, क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्र, थानाध्यक्ष सांगीपुर गौरव त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतिम विदाई में ओमप्रकाश पांडेय गुड्डू, धनंजय मिश्र, ब्रिज बिहारी मिश्र, पप्पू प्रधान, रामशकल मिश्र, सूर्यकांत मिश्र समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राधेश्याम मिश्र के पुत्र डॉ. राहुल मिश्र वर्तमान में राजस्थान में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे