EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 54
    03 Feb 2026 18:58 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कासगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध जारी कार्रवाई के क्रम में, थाना कासगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सक्रिय घेराबंदी के आधार पर रामवीर पुत्र जीसुखराम (निवासी नगला मुण्डा) एवं मनीष पुत्र राम किशोर कुशवाह (निवासी तागा स्टैण्ड के सामने, मोहल्ला नवाब) मुकदमा संख्या 60/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है l
 
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 
 



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे