EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खराब ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बसें, हादसे में 14 से अधिक लोग घायल
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 33 64
    03 Feb 2026 14:07 PM



यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l  एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे घने कुहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो बसों में सवार दर्जनों यात्रियों को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना के चलते फोरलेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलने पर सोनबरसा चौकी पुलिस और एनएचएआई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह बहाल हो सका।

बताया जा रहा है कि सोनबरसा बाजार स्थित बेलवा खुर्द गांव के सामने फोरलेन पर पिछले चार दिनों से एक इंजन खराब कंटेनर खड़ा था। एनएचएआई विभाग की ओर से उसके पीछे कोई सेफ्टी ब्रेकर या चेतावनी संकेत नहीं लगाया गया था। मंगलवार सुबह घने कुहरे में एक प्राइवेट बस कंटेनर से जा टकराई, जिससे सड़क पर जाम लग गया।

इसी दौरान करीब 8:30 बजे प्राइवेट बस के पीछे आ रही एक ट्रक से अनुबंधित बस टकरा गई, जबकि उसके पीछे से एक अन्य कंटेनर भी भिड़ गया। हादसे में दोनों बसों में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं।
प्राइवेट बस दिल्ली से बिहार जा रही थी, जिसमें करीब 50 यात्री सवार थे। वहीं अनुबंधित बस गोरखपुर से पड़रौना जा रही थी, जिसमें 27 यात्री मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी वाहनों के चालक और खलासी सुरक्षित रहे। इस दुर्घटना में केवल वाहनों को नुकसान पहुंचा है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
JASVEER MODANWAL - 9120461575 



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे