EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की कला रेत कर हत्या
Link
  • 151044786 - JABIR ALI 23 54
    03 Feb 2026 12:09 PM



घर में ही खून से लथपथ हालत में मिला महिला का शव।

 

मृतका के परिजनों ने लगाए मृतका के पति पर गंभीर आरोप!

 

 

यूपी हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में मंगलवार की सुबह एक महिला की उसी के घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना थाना बहादुरगढ़ पुलिस को उसी के पति के द्वारा दी गई। 

शुरुआती पूछताछ में घर में चोरी होने की बात कही गई। 

महिला का शव घर के भीतर खून से लथपथ हालत में मिला सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

आपको बता दे की मृतका की पहचान रीता शर्मा (35 वर्षीय) पत्नी राहुल शर्मा के रूप में हुई है। बता दे की मृतका का पति मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर आया था। जानकारी के अनुसार मृतका का पति कहीं बाहर था और मृतका घर में अकेली थी।

वही जब मृतका के परिजन पहुंचे तो उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मृतका के पति के उसी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध होने के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है! बीते कुछ दिन पहले मृतका (रीता शर्मा) के साथ में उसके पति ने मारपीट की थी! 

वही वारदात की गंभीरता को देखते हुए जनपद हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानजय सिंह स्वयं पुलिस टीम डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वही घटनास्थल को सील करके साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं हापुड़ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस परिवार के सदस्य और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्याकांड के हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट  151044786

20260203120716599784143.mp4

20260203120723346146801.mp4

2026020312073052887616.mp4

20260203120750469846555.mp4

20260203120802263524150.mp4



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे