खबर गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह क्षेत्र में स्थित एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल महेंगवा में आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान पूर्वक विदाई समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया । यह समारोह विद्यार्थियों के विद्यालयी जीवन की स्मृतियों को संजोने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ अनिल चौहान ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया । इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए , उनके शैक्षणिक परिश्रम , अनुशासन एवं उपलब्धियों की सराहना की तथा आगामी जीवन के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायी वक्तव्य एवं अनुभव साझा किए गए , जिससे वातावरण भावुक एवं उत्साहपूर्ण हो गया । इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ अनिल चौहान की ओर से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं उत्तम नागरिक बनने की शुभकामनाएँ दी गईं । और आगामी बोर्ड की परीक्षा में सफल और अच्छे अंक पाने के लिए प्रेरणा भी दिए । तत्पश्चात इस विदाई समारोह में कक्षा दसवीं के समस्त विद्यार्थियों को कक्षा नवी के विद्यार्थियों ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया । वही कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं के बच्चों द्वारा गिफ्ट देते हुए सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका सहित स्टाफ लोग मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में विगत कई वर्षों से 10th एवं 12th में पढ़ाई कर रहे , बच्चों की विदाई होने के बाद प्रबंध /निदेशक जीऊत सिंह चौहान ने उज्जवल भविष्य की कामना किया । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - डा अनिल चौहान (चेयरमैन) एस. पी. एस. इंग्लिश स्कूल महेंगवा मरदह गाज़ीपुर ।
20260203120154138745433.mp4
20260203120251537146333.mp4
20260203120331691602325.mp4
20260203120338203787118.mp4
