EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बैलगाड़ी टूटी, बैल मरा, किसान खत्म — एक टक्कर ने सब छीन लियाट्रक की रफ्तार ने कुचल दिया सपना, उजड़ गया किसान का घर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 34 44
    03 Feb 2026 18:37 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत । शाहजहांपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि किसान की बैलगाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और एक बैल की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसुल्लापुर निवासी 33 वर्षीय हरीश पुत्र गेंदनलाल रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब चार बजे अपनी बैलगाड़ी (डनलप) पर गन्ना लादकर बीसलपुर चीनी मिल की ओर निकले थे। जैसे ही वह जय गुरुदेव आश्रम के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे लकड़ी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अंधेरे में उनकी बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हरीश सड़क पर दूर जा गिरे और सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डनलप खींच रहे दो बैलों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीसलपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी संजिव शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रिपोर्ट जियाउल हक खान 151173981

 



Subscriber

188744

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना