EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

SPS इंग्लिश स्कूल महेंगवा में 10th एवं 12 th के बच्चों का विदाई समारोह हुआ सम्पन्न
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 32 54
    03 Feb 2026 11:45 AM



गाजीपुर । मरदह क्षेत्र में स्थित एस.पी.एस. इंग्लिश स्कूल महेंगवा में आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का सम्मान पूर्वक विदाई समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया । यह समारोह विद्यार्थियों के विद्यालयी जीवन की स्मृतियों को संजोने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ अनिल चौहान ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया । इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, उनके शैक्षणिक परिश्रम , अनुशासन एवं उपलब्धियों की सराहना की तथा आगामी जीवन के लिए प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेरणादायी वक्तव्य एवं अनुभव साझा किए गए , जिससे वातावरण भावुक एवं उत्साहपूर्ण हो गया । इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के चेयरमैन डॉ अनिल चौहान की ओर से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं उत्तम नागरिक बनने की शुभकामनाएँ दी गईं । और आगामी बोर्ड की परीक्षा में सफल और अच्छे अंक पाने के लिए प्रेरणा भी दिए । तत्पश्चात इस विदाई समारोह में कक्षा दसवीं के समस्त विद्यार्थियों को कक्षा नवी के विद्यार्थियों ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया । वही कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं के बच्चों द्वारा गिफ्ट देते हुए सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका सहित स्टाफ लोग मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के अंत में विगत कई वर्षों से 10th एवं 12th में पढ़ाई कर रहे , बच्चों की विदाई होने के बाद प्रबंध /निदेशक जीऊत सिंह चौहान ने उज्जवल भविष्य की कामना किया । रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह  151164525

 



Subscriber

188463

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे