EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीमद्भागवत कथा एवं 21 कुण्डीय महायज्ञ के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में लगभग 50 हजार लोगों ने पाई भोजन प्रसादी
Link
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 32 44
    02 Feb 2026 20:52 PM



राजस्थान बयाना ।  शहर के नई सब्जी मंडी स्थित मैदान में महामंडलेश्वर बाबा श्री राम रतन दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ के सफल समापन के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रसादी वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संत महात्माओं को भोजन खिलाया गया। तथा दक्षिणा स्वरूप एक-एक कंबल देकर, चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। संतों के चरण स्पर्श के लिए महिलाओं की भी लंबी लाइन देखी गई। भंडारे में बयाना कस्बे सहित आसपास के गांव एवं अन्य कस्बों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा भाव से प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में लगभग 50 हजार लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। भोजन प्रसादी में खीर, पुआ एवं मिक्स वेज सब्जी का वितरण किया गया। पेयजल एवं सफाई व्यवस्था भी सुदृढ़ रही। कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने स्वेच्छा से प्रसादी वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में कार्यक्रम स्थल पर सहयोग किया। सुबह लगभग 10 बजे से शाम 6:00 बजे तक चले प्रसादी वितरण कार्यक्रम में भक्तिमय एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्वयं महाराज रामरतन दास जी मौके पर मौजूद रहे। देखे बयाना से हरिओम उपाध्याय की रिपोट 

20260202204416665208828.mp4

20260202204619781827145.mp4

20260202204800189423032.mp4

20260202205028848688772.mp4



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे