EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

निर्माणाधीन विद्युत पोल से 3900 मीटर तार चोरी, FIR हुई दर्ज
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 32 44
    02 Feb 2026 19:27 PM



फ़ास्ट न्यूज इण्डिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत लाइन से बड़े पैमाने पर तार चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र करेथा के अंतर्गत चल रहे बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत बिछाई जा रही लाइन को निशाना बनाते हुए करीब 3900 मीटर तार चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार, नार्थ JB फीडर के बाईफर्केशन का कार्य संबंधित एजेंसी यशी इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा था। दिनांक 17 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने ग्राम भोपुर से जसेर तक नहर किनारे बनी निर्माणाधीन लाइन से करीब 1300 मीटर दूरी में फैले 36 खंभों की लाइन का तार चोरी कर लिया।
घटना की जानकारी 18 जनवरी 2026 को सुबह 10:40 बजे उस समय हुई जब भूपेंद्र लाइनमैन भोपुर फीडर का ब्रेकडाउन अटेंड करने पहुंचे। सर्वे के बाद पुष्टि हुई कि निर्माणाधीन लाइन से भारी मात्रा में तार गायब है।
इस संबंध में अवर अभियंता अरविंद कुमार पटेल, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र करेथा द्वारा थाना जहांगीराबाद में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। विभागीय जांच में घटना की पुष्टि हो चुकी है।
विद्युत विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे