EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा जिला कार्यालय पर एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई विधिक सहायता की जिम्मेदारी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 32 43
    02 Feb 2026 18:40 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज एसआईआर के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं के पंजीकरण की समीक्षा करना और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले नागरिकों की सहायता सुनिश्चित करना था।

 
बैठक में निर्णय लिया गया कि एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जिन नागरिकों को नोटिस प्राप्त हुए हैं, उन्हें समय पर सटीक जानकारी और विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने संगठनात्मक सक्रियता पर जोर दिया।
वहीं प्रभारी पूनम बजाज मुख्य वक्ता के रूप में उन्होंने कहा, एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, जनहितकारी और संवैधानिक दायरे में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे जमीन पर उतरकर आमजन का मार्गदर्शन करें।
 
इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य शरद गुप्ता, महेंद्र बघेल, महेंद्र राणा, डॉ. वी.डी. राणा, नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, कुलदीप प्रतिहार, डॉ. खूब सिंह, डॉ. योगेंद्र चौहान, श्यामू यादव, अरविंद पांडे, आशुतोष शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, स्नेह लता शर्मा, प्रदीप अग्रवाल (CA), डॉ. केत सिंह, संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, अनुरोध प्रताप बंटी, राजीव महेश्वरी, राकेश अग्रवाल, के.पी. सिंह और उत्तमचंद पथरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 



Subscriber

188452

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे