खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के लीलकर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं मौजूद सभी लोगों ने रविदास जी की प्रतिमा पर पूजा पाठ कर भव्य तरीके से जयंती को मनाया। उसके बाद भव्य झांकियो के साथ जूलूस निकाला गया। जूलूस अपने परंपरागत मार्गो से होते हुए गांव भ्रमण कर पुनः अपने स्थान पर आकर समाप्त हो गया। इस दौरान जूलूस में भारी संख्या में पुरुष महिलाएं सहित युवा शामिल हुए। अपने अपने हाथों में महापुरुषों की तख्ती लेकर लोग नारे लगाते रहे जब तक सूरज चांद रहेगा रविदास जी का नाम रहेगा के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। वहीं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी किया गया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बसपा नेता ध्रुपचंन्द राम ने कहा कि ग्राम वासियों के सहयोग से रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी समाज के लोगों ने इस जुलूस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धनंजय मिश्रा ने कहा की संत रविदास जयंती के मौके पर मैं यही कहना चाहूंग । हम सबको उनके आदर्श का पालन करना चाहिए। उनके आदर्श था समाज में भेदभाव ना हो कोई ऊंचा नीचा ना हो। सामान्य कर्तव्य हो सामान्य विचारधारा हो सब एक साथ रहे कोई दुखी ना हो। उन्होंने कहा कि संतो के महासंघ थे इसलिए उनको वीर शिरोमणि कहा गया था। उनके आदर्शों पर चलना ही उनकी सच्ची जन्म दिवस होगी। समाजसेवी राजेश कुमार यादव ने कहा कि आज संत श्री रविदास जयंती के मौके पर युवाओं में जो जोश उमंग दिखा। उनके जन्म दिवस पर मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260202170907682271501.mp4
20260202171057444285135.mp4
20260202171110170351306.mp4
20260202171115561216758.mp4
20260202171150264483186.mp4
20260202171444113465656.mp4
20260202171710214634388.mp4
20260202171842771818275.mp4
