EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए किया गुरबाणी कीर्तन
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    02 Feb 2026 13:37 PM



गदरपुर । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि भक्त संत रविदास जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्श पर चलने का आह्वान किया गया । अमृत प्रचार संगत पटियाला, पंजाब से आए जत्थेदार बाबा जगजीत सिंह द्वारा मनोहर कीर्तन करते हुए भगत रविदास जी की वाणी का गायन किया । उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी में वर्णित रविदास जी की वाणी को बराबर का दर्जा दिया गया है उन्होंने कहा नाम स्मरण के साथ अपना कार्य विहार, जानवरों की खाल से जूते तैयार करने का कार्य उनके द्वारा ईमानदारी से किया गया । आज उनके शिष्यों की संख्या लाखों में है उन्होंने रविदास जी के उच्च जीवन के बारे में संगत को अवगत कराया वहीं ज्ञानी गुज्जर सिंह असंध वालों ने अमृत पीवहु सदा चिर जीवहु पर आधारित व्याख्यान तथा ज्ञानी नरेंद्र सिंह करनाल वालों द्वारा गुरबाणी सिद्धांतों की व्याख्या की गई । इस दौरान संगत द्वारा अरदास में शामिल होकर सर्वत्र सुख शांति की कामना भी की गई।



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना