EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिंदू सम्मेलन में समाज को किया जागरूक - प्राण देव जी महाराज
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 43 55
    01 Feb 2026 19:15 PM



फ़ास्ट न्यून्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहाँगीराबाद,ग्राम टिटोटा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित पर हुआ मंथन टिटोटा स्थित गुरु कृपा कोल्ड स्टोर परिसर में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राण देव जी महाराज रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में कुलदीप जी (ग्राम विकास प्रमुख) ने समाज और राष्ट्र के वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता वीरेश्वर राघव ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव राघव द्वारा किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्राण देव जी महाराज ने हिंदू समाज को जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को समझने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपने धर्म, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।मुख्य वक्ता कुलदीप जी ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं बन सकता। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर प्राण देव जी महाराज ने कहा कि आज समाज के हर गली-मोहल्ले में असामाजिक और विघटनकारी तत्व सक्रिय हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश अंग्रेजों की शासन व्यवस्था से तो आज़ाद हो चुका है, लेकिन आज भी हम अंग्रेजी मानसिकता और संस्कृति के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाए हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदू धर्म और संस्कृति पर गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हैं।
प्राण देव जी महाराज ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि आज का युवा प्रतिदिन मात्र 15 मिनट मंदिरों और गांव के पूजा स्थलों पर बैठकर देश, समाज और धर्म के विषय में चिंतन करे, तो निश्चित रूप से हिंदू समाज में नई जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित रहने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। सम्मेलन के अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुरभि सैनी, मनोज सैनी, सुरेंद्र राघव, हरीराज सिंह चौहान ,भाजपा नेता रिंकू राणा ,दिनेश राघव, मुनेंद्र राघव, पुष्पेंद्र राघव ,योगेश राघव ,पिंटू चौधरी ,मुकेश प्रजापति, नीरज अग्रवाल, अरविंद चौधरी, अजीत हिमाचल, पिंकू राघव आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार151044750



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे