EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संत शिरोमणि भक्त रविदास की जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
  • 151170379 - AJAY KUMAR 32 54
    01 Feb 2026 18:54 PM



मऊ के मोहम्मदाबाद गोहाना में गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, कई गांवों से निकली भव्य शोभायात्रा

मऊ | मोहम्मदाबाद गोहाना:
माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मोहम्मदाबाद गोहाना क्षेत्र में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र की सैदपुर, सुरहरपुर, खुशामदपुर, बरडीहा, तुलसीपुर सहित अनेक ग्राम पंचायतों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं।

शोभायात्रा के दौरान गुरु रविदास जयंती की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जो प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ जुलूस में शामिल हुए।

शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस को निकाला गया। प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नीरज, सनोज, भीम, अजय नारायण, मुन्नीलाल, जीनत, उदय नारायण सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। रिपोट - अजय कुमार  151170379



Subscriber

188455

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे