फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने और केंद्रीय बजट 2026-27 की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी पूनम बजाज उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह 'कर्तव्य भवन' में तैयार किया गया पहला बजट है, जो मुख्य रूप से तीन लक्ष्यों पर केंद्रित है,जैसे आर्थिक विकास की गति को तीव्र करना, आम जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति, "सबका साथ, सबका विकास" के संकल्प को सशक्त बनाना।
चर्चा के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बजट में निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि सरकार 'विकसित भारत' के रोडमैप को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें सामान्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ, रमेश साहू, डॉ. योगेंद्र चौहान, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. बी. डी. राना, संजय सोलंकी, शिवकुमार भारद्वाज, के. पी. सिंह, शरद गुप्ता, आकाशदीप रानू, अशोक डंगरा और गुरुपाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे बजट की जन-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
