गया टेकारी में संत गुरुदेव रविदास महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेमकुमार रहे मुख्य अतिथि
बिहार | गया | टेकारी:
टेकारी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज में आज संत गुरुदेव रविदास महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेमकुमार ने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।
कार्यक्रम में टेकारी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री, साथ ही हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संत गुरुदेव रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर यह आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।
सुबह से ही मोहल्लेवासियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ पचदेवता से जल भरकर शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद स्थानीय रानीगंज में संत रविदास महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक सिद्धार्थ जी, संजय कुमार जी, उर्फ पिंकू जी, धनश्याम जी, श्रीकांत जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से शामिल होते नजर आए।
पूरे क्षेत्र में संत रविदास महाराज के संदेशों—समता, प्रेम और सामाजिक न्याय—की गूंज सुनाई दी।
देखिए टेकारी थाना चैनल इंचार्ज अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260201173630873586061.mp4
20260201174018291560547.mp4
