अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कछला घाट जाने से पहले देख लें नया रूट प्लान, 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान
  • 151082090 - SHIV OM 43 55
    01 Feb 2026 17:10 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं ।माघ पूर्णिमा पर रविवार को कछला गंगा घाट पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर प्रशासन और नगर पंचायत ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार रात आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो रविवार रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन का अनुमान है कि इस दौरान लगभग पांच लाख स्नानार्थी गंगा घाट पर पहुंच सकते हैं।माघ मेले के मद्देनजर शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने एसडीएम सदर मोहित कुमार के साथ कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और आपात व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने पर जोर दिया।इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लौनिया चौहान ने भी गंगाघाट का निरीक्षण कर निकाय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीम मोहित कुमार ने बताया कि पूर्व में माघ पूर्णिमा पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन इस बार पहले से लागू रूट डायवर्जन और सख्त निगरानी के चलते श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्थाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस तरह किया गया रूट डायवर्जन

रूट डायवर्जन के तहत बदायूं से कछला, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़ और राजस्थान जाने वाले वाहनों को मुजरिया, सहसवान, गुन्नौर, बबराला और अलीगढ़ होते हुए भेजा जाएगा।

बदायूं से एटा और कासगंज जाने वाले वाहन नौशेरा से कादरचौक और गंजडुंडवारा होकर निकलेंगे। मुजरिया और सहसवान से कछला की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

 

घाट पर गोताखोर रहेंगे तैनात

नगर पंचायत की ओर से माघ पूर्णिमा स्नान के लिए दोनों तटों पर अस्थायी शौचालय, मोबाइल टायलेट, महिला चेंजिंग रूम, खोया-पाया कैंप, साउंड सिस्टम, पथ प्रकाश, अलाव और श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए हैं।

मेला प्रभारी कुलदीप कश्यप ने बताया कि गंगातट के दोनों ओर एक दर्जन अस्थायी महिला चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही दोनों तटों पर 10-10 नावें गोताखोरों के साथ तैनात रहेंगी। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और चेतावनी साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा है।

 

सुरक्षा को तैनात रहेगी पीएसी

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। पुलिस बल को उझानी बड़ा बाइपास, मुजरिया चौराहा, राजकीय मेडिकल कालेज तिराहा और कछला-सहसवान मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है।

प्रशासन ने बताया कि शनिवार की शाम से ही हजारों श्रद्धालु कछला गंगा घाट पर पहुंच चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं और कई स्थानों से भागवत कथा व कलश यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। रिपोर्ट शिव ओम 151082090



Subscriber

188532

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी