EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जैनब मेमोरियल हॉस्पिटल में उमड़ा मरीजों का जन सैलाब
  • 151170379 - AJAY KUMAR 43 55
    01 Feb 2026 17:09 PM



मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला नाजो पट्टी स्थित जैनब मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को फ्री स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डाक्टर अहमर मुमताज के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 125 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिविर में बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर, सांस से संबंधित रोग, हड्डी व जोड़ों के दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक सावधानियां अपनाने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी। फ्री मेडिकल कैंप में खैराबाद अतरारी बनियापार बरहदपुर चलीसवाँ सूत्रही उम्मनपुर एवं वलीदपुर, एवं मुहम्मदाबाद गोहना नगर के विभिन्न मोहल्लों से मेरीज आए और स्वास्थ्य शिविर में अपनी अपनी बीमारियों का इलाज कराया।
अस्पताल के प्रबंधक हाजी मुमताज अहमद ने कहा कि यह स्वास्थ्य शिविर गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से नियमित रूप से लगाया जाता है, ताकि उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भागीदारी अधिक रही। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर डॉक्टर नेहा शम्सी, संतोष, प्रेमचंद, अशफाक आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोट - अजय कुमार 151170379





Subscriber

188452

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे