गूलरभोज कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग देखा बजट का सीधा प्रसारण
गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण पर केंद्रित है बजट 2026-27
फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर/गूलरभोज। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय के गूलरभोज स्थित कैंप कार्यालय पर आज 'केंद्रीय बजट 2026-27' पर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट का सीधा प्रसारण देखा। बजट की सराहना करते हुए उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने वाला और आर्थिक विकास को नई गति देने वाला दूरदर्शी कदम बताया।
सबका साथ-सबका विकास का जीवंत प्रमाण
विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र को चरितार्थ करता है। सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए गरीब जनता के उत्थान के लिए बुनियादी वस्तुओं को सस्ता करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने पर जोर दिया है। एमएसएमई सेक्टर को मजबूती प्रदान कर आजीविका के नए अवसर सृजित किए गए हैं, जो 'ईज ऑफ लिविंग' की दिशा में एक बड़ा सुधार है। यह बजट मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं और किसानों को समृद्ध भविष्य की ओर अग्रसर करेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
बजट प्रसारण के दौरान मुख्य रूप से राकेश सिंह (प्रदेश महामंत्री एस.टी. मोर्चा), अंजू भुड्डी (महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक), अशोक हुडिया (वरिष्ठ भाजपा नेता), योगेश पानू (भाजपा नेता), नरेंद्र कोरंगा (जिला पंचायत सदस्य), विश्वजीत सिंह (दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष), शशि प्रीत (केलाखेड़ा मंडल अध्यक्ष) सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। शाहनूर अली 151045804

