EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अलंकार हाई सेकेंडरी स्कूल की रैली ने मोहा मन, झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Link
  • 151188310 - SANJAY 32 54
    28 Jan 2026 12:28 PM



  • जल, थल और वायु सेना की झलकियों से सजी गणतंत्र दिवस पूर्व संध्या की रैली

  • नारी शक्ति और आदिवासी संस्कृति की झलक, महिदपुर में निकली भव्य रैली

  • बैंड की धुन पर कदमताल, घुड़सवार छात्र-छात्राओं ने बटोरा ध्यान

 

मध्य प्रदेश महिदपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक झांकी एवं रैली का आयोजन किया गया। यह भव्य रैली अलंकार हाई सेकेंडरी स्कूल, महिदपुर द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी निकाली गई।

रैली में बैंड की धुन पर जल सेना और थल सेना की टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्च किया। झंडा पार्टी और घोड़े पर सवार छात्र-छात्राएं रैली का मुख्य आकर्षण रहीं। वहीं दूसरी ओर आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करती बालिकाओं ने अपनी प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

रैली का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। झांकी में विशेष रूप से वायु सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नारी शक्ति सम्मान की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चल समारोह को भी जनता ने खूब सराहा।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विद्यालय प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। देखे महिदपुर से संजय जाट की खास खबर 151188310

 

20260128122627273751366.mp4

20260128122656038464063.mp4

20260128122710117675110.mp4

20260128122730523221527.mp4

20260128122741039550057.mp4

20260128122803883746831.mp4

20260128122813351673840.mp4



Subscriber

188495

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन