EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान फरवरी से होगा शुरू
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 43 65
    27 Jan 2026 17:41 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी मैनपुरी l राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी फरवरी माह से जिले में सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरसी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके कारण वर्ष 2015 के सापेक्ष टीबी इंसीडेंस में 17 प्रतिशत की कमी आई है। अभियान में शासन व समाज मिलकर टीबी उन्मूलन के लिए कार्य कर रही हैं। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों व सभी हितधारकों के अच्छे कार्य के बावजूद अभी टीबी उन्मूलन के लिए काफी कार्य करना शेष है। टीबी उन्मूलन के लिए अधिक आक्रामक रणनीतियों की आवश्यकता है। इसलिए एक बार पुनः 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान फरवरी से पूरे देश में चलाया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व उससे नीचे की स्वास्थ्य सुविधाओं से पांच प्रतिशत व अस्पतालों में दस प्रतिशत व्यक्तियों को सामान्य ओपीडी से जांच के लिए रेफर करना है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से टीबी जांच के लिए सैंपल ट्रांसपोर्टरों की व्यवस्था की जाएगी। टीबी मुक्त भारत अभियान को कुशल रणनीति, शीघ्र पहचान, इलाज से सफलता मिलेगी।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार कि अभियान में जनभागीदारी के महत्व को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सांसदों से टीबी मुक्त भारत अभियान के विषय में विचार-विमर्श किया है। विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, प्रधानों व पार्षदों को टीबी मुक्त भारत अभियान के विषय में संवेदीकरण करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान की रणनीति है शीघ्र टीबी रोगी की पहचान, टीबी से मृत्यु दर को कम करना और नये टीबी रोगी न बनने देना । रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222

 

 



Subscriber

188452

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे