EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संसदीय राजभाषा समिति ने किया ईएसआईसी वाराणसी का निरीक्षण, “उत्कृष्ट” श्रेणी का प्रमाणपत्र प्रदान
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    24 Jan 2026 23:09 PM



संसदीय राजभाषा की तीसरी उप-समिति द्वारा 22 जनवरी 2026 को वाराणसी एवं इसके आस-पास स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राजभाषा कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के उप-क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के राजभाषा कार्यों का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें इस कार्यालय को “उत्कृष्ट” श्रेणी का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान समिति के समक्ष ईएसआईसी की ओर से रत्नेश कुमार गौतम (बीमा आयुक्त), श्याम सुन्दर कथूरिया (निदेशक, राजभाषा), श्याम कुमार (संयुक्त निदेशक), कृष्ण मुरारी (सहायक निदेशक) तथा शिव शंकर सिंह (वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी) उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से अन्तनु कुमार चौधरी (निदेशक, राजभाषा) एवं संतोष कुमारी (उप निदेशक, राजभाषा) भी मौजूद रहीं।

ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी का नेतृत्व करते हुए संयुक्त निदेशक संजय कुमार ने संसदीय समिति का स्वागत किया तथा समिति द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।

निरीक्षण के दौरान संसदीय समिति ने निरीक्षण स्थल पर लगाए गए ईएसआईसी के स्टॉल का भी अवलोकन किया, जहाँ कार्यालय में राजभाषा से संबंधित किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर संसदीय समिति ने ईएसआईसी के राजभाषा कार्यों की प्रगति की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।



Subscriber

188452

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे