फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भनदहा आशा टस्ट द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के संयुक्त अवसर पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा लाइब्रेरी, भन्दहा कला में बालिकाओं की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की बालिकाओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
कड़े मुकाबलों के बाद तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि पूजा सोनकर उपविजेता रहीं।
इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बालिकाओं को शिक्षा, खेल और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ चन्द्र, अमित कुमार, दीन दयाल, साधना पाण्डेय, सरोज सिंह, प्रदीप सिंह, सनी, आँचल सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
