फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र डूबुकिया बाजार के पास पेट्रोल पंप के सामने शनिवार शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी की ओर से आ रहा ट्रक (यूपी 65 जीटी 6588) ने बाइक (यूपी 65 डीआर 8713) को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे मनोज कुमार यादव अपनी बहन अनिता देवी और भांजी प्रगति यादव को वाराणसी से सामान दिलाकर नरपतपुर छोड़ने जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अनिता देवी का दाहिना पैर टूट गया, जबकि भांजी प्रगति यादव भी घायल हो गई। दोनों घायलों को तत्काल नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गए।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
